राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी (स्नातकोत्तर)-2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम. जगदेश कुमार ने ट्वीट में उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए उन विश्वविद्यालयों और संस्थानों के संपर्क में रहने की सलाह दी, जहां उन्होंने आवेदन किया था। एनटीए ने कहा कि लगभग साढ़े 4 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर के लिए 197 विश्वविद्यालयों में करीब 4 हजार छह सौ पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया था।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-2023 के नतीजे घोषित किए