राष्‍ट्रीय खेलों में महाराष्‍ट्र 123 पदकों के साथ पहले स्‍थान पर, जबकि सर्विसेज दूसरे स्‍थान पर

गोआ में 37वें राष्‍ट्रीय खेलों में आज महिला टेबल टैनिस में महाराष्‍ट्र की टीम ने स्‍वर्ण पदक हासिल किया। हरियाणा ने रजत तथा पश्चिम बंगाल और मध्‍य प्रदेश दोनों ने संयुक्‍त रूप से कांस्‍य पदक जीता। पुरूषों की टेबल टेनिस में दिल्‍ली को पहला स्‍थान हासिल हुआ। पश्चिम बंगाल को दूसरा और महाराष्‍ट्र तथा असम संयुक्‍त रूप से तीसरे स्‍थान पर रहे।

आज हॉकी, नौकायन, ताइक्‍वांडो और वॉटरपोलो की स्‍पर्धाएं भी हो रही हैं। आज ही पंजाब की मार्शल आर्ट्स गतका की भी शुरूआत हुई।

खेलों में बिलियर्ड्स और स्‍नूकर की स्‍पर्धाएं आज समाप्‍त हो गईं। पुरूषों की सौ यू पी बिलियर्ड्स में कर्नाटक ने स्‍वर्ण तथा महिलाओं की 15 रेड स्‍नूकर में मध्‍य प्रदेश ने स्‍वर्ण पदक जीता।

महाराष्‍ट्र 52 स्‍वर्ण सहित 123 पदकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि सर्विसेज स्‍पार्ट्स कन्‍ट्रोल बोर्ड 19 स्‍वर्ण सहित 36 पदकों और हरियाणा 18 स्‍वर्ण लेकर 51 पदकों के साथ तीसरे स्‍थान पर है।

Related posts

Leave a Comment