राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि पतजंलि विश्वविद्यालय भारत को विश्व गुरू बनाने के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति में शामिल भारतीय परंपरा और आधुनिक विज्ञान के संयोजन के लिए काम कर रहा है। राष्ट्रपति कोविंद आज हरिद्वार में पतजंलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। विश्व में योग के बढ़ते महत्व पर राष्ट्रपति ने कहा कि योग गुरू स्वामी रामदेव ने आज योग की परिभाषा बदल दी है और प्रत्येक व्यक्ति योग के किसी ना किसी रूप से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारत कोविड वैक्सीन का निर्माण करने वाले कुछ चुनिंदा देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में जारी है। कोरोना वॉरियर्स को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति ने उनके काम की सराहना की। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरू स्वामी रामदेव उपस्थित थे।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...