राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 में इंदौर को स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्रदान किया

दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 में इंदौर को स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्रदान किया। इंदौर ने यह सम्मान 5वीं बार हासिल किया है। सूरत (गुजरात) और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) को देश के दूसरे और तीसरे सबसे स्वच्छ शहर बनने पर सम्मानित किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में आयोजित ‘स्वच्छ अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा, देशवासियों की सोच में बदलाव, स्वच्छ भारत अभियान की बहुत बड़ी सफलता है। आज यह बदलाव व्यापक स्तर पर हुआ है। अब तो बहुत से परिवारों में छोटे बच्चे भी परिवार के बड़े लोगों को गंदगी फैलाने से रोकते हैं। वे बच्चे उन्हें कोई भी चीज सड़क पर फेंकने से टोकते हैं। ऐसे बदलाव के लिए मैं देशवासियों को बधाई देता हूं। स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए मैं सफाई मित्रों और सफाईकर्मियों की विशेष रूप से सरहाना करता हूं।

Related posts

Leave a Comment