Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 2 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की घोषणा की थी। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किए जाते हैं।

‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

‘खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व कौशल, खेल भावना तथा अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।

‘खेल और स्पर्धाओं के उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट एवं मेधावी कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए कोचों को दिया जाता है।

‘खेल और स्पर्धाओं में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेल में योगदान दिया है और सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है।

‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों समेत एनजीओ को दिया जाता है, जिन्होंने खेल के प्रचार और विकास में अहम भूमिका निभाई हो।

अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।

इस साल इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए, जिस पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा (उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश) की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा विचार किया गया। चयन समिति में प्रमुख खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले व्यक्ति और खेल प्रशासक आदि शामिल थे।

पुरस्कार विजेताओं का विवरणः

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021

क्रमांक
खिलाड़ी का नाम
खेल की श्रेणी

1.
नीरज चोपड़ा
एथलेटिक्स

2.
रवि कुमार
कुश्ती

3.
लवलीना बोरगोहेन
मुक्केबाजी

4.
पीआर श्रीजेश
हॉकी

5.
अवनि लेखरा
पैरा शूटिंग

6.
सुमित अंतिल
पैरा एथलेटिक्स

7.
प्रमोद भगत
पैरा बैडमिंटन

8.
कृष्णा नागर
पैरा बैडमिंटन

9.
मनीष नरवाल
पैरा शूटिंग

10.
मिताली राज
क्रिकेट

11.
सुनील छेत्री
फुटबॉल

12.
मनप्रीत सिंह
हॉकी

खेल और स्पर्धा 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार

खिलाड़ी का नाम
खेल की श्रेणी

अरपिंदर सिंह
एथलेटिक्स

 
सिमरनजीत कौर
मुक्केबाजी

 
शिखर धवन
क्रिकेट

 
चदलवदा आनंद सुंदररमन भवानी देवी
तलवारबाजी

 
मोनिका
हॉकी

 
वंदना कटारिया
हॉकी

 
संदीप नरवाल
कबड्डी

 
हिमानी उत्तम परब
मल्लखंब

 
अभिषेक वर्मा
निशानेबाजी

 
अंकिता रैना
टेनिस

 
दीपक पूनिया
कुश्ती

 
दिलप्रीत सिंह
हॉकी

 
हरमनप्रीत सिंह
हॉकी

 
रूपिंदर पाल सिंह
हॉकी

 
सुरेंद्र कुमार
हॉकी

 
अमित रोहिदास
हॉकी

 
बीरेंद्र लाकड़ा
हॉकी

 
सुमित
हॉकी

 
नीलकांत शर्मा
हॉकी

 
हार्दिक सिंह
हॉकी

 
विवेक सागर प्रसाद
हॉकी

 
गुरजंत सिंह
हॉकी

 
मनदीप सिंह
हॉकी

 
शमशेर सिंह
हॉकी

 
ललित कुमार उपाध्याय
हॉकी

 
वरुण कुमार
हॉकी

 
सिमरनजीत सिंह
हॉकी

 
योगेश कथूनिया
पैरा एथलेटिक्स

 
निषाद कुमार
पैरा एथलेटिक्स

 
प्रवीण कुमार
पैरा एथलेटिक्स

 
सुहाश यतिराज
पैरा बैडमिंटन

 
सिंहराज अधाना
पैरा निशानेबाजी

 
भाविना पटेल
पैरा टेबल टेनिस

 
हरविंदर सिंह
पैरा तीरंदाजी

 
शरद कुमार
पैरा एथलेटिक्स

खेल और स्पर्धा 2021 में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार

(लाइफटाइम श्रेणी:

कोच का नाम
खेल की श्रेणी

 
टी. पी. औसेफ
एथलेटिक्स

 
सरकार तलवार
क्रिकेट

 
सरपाल सिंह
हॉकी

 
आशान कुमार
कबड्डी

 
तपन कुमार पाणिग्रही
तैराकी

नियमित श्रेणी:

कोच का नाम
खेल की श्रेणी

 
राधाकृष्णन नायर पी
एथलेटिक्स

 
संध्या गुरुंग
बॉक्सिंग

 
प्रीतम सिवाच
हॉकी

 
जय प्रकाश नौटियाल
पैरा शूटिंग

 
सुब्रमण्यम रमन
टेबल टेनिस

खेल और स्पर्धा 2021 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार

क्रमांक
खेल की श्रेणी

 
लेखा केसी
बॉक्सिंग

 
अभिजीत कुंते
शतरंज

 
दविंदर सिंह गरचा
हॉकी

 
विकास कुमार
कबड्डी

 
सज्जन सिंह
कुश्ती

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021

क्रमांक
श्रेणी

राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2021 के लिए अनुशंसित संस्‍था

1.
नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान एवं उसका विकास करना
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान

2.
कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेएट्रॉफी 2021

पंजाब विश्वविद्यालय- चंडीगढ़

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

13 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

14 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.