Categories: News-Headlines

भारत फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण 15 नवंबर से शुरू होगा “युद्धाभ्यास शक्ति 2021”

भारत और फ्रांस तीन द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास करते हैं, भारतीय वायु सेना के साथ अभ्यास गरुड़, भारतीय नौसेना के साथ अभ्यास वरुण और भारतीय सेना के साथ अभ्यास शक्ति। द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास “युद्धाभ्यास शक्ति 2021” का छठा संस्करण 15 से 26 नवंबर 2021 तक फ्रेज़स, फ़्रांस में आयोजित किया जा रहा है। गोरखा राइफल्स इन्फैंट्री बटालियन की एक प्लाटून इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर रही है और छठी लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड की 21वीं मरीन इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा फ्रांसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।

गोरखा राइफल्स दल की भारतीय टुकड़ी के पास 68 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के साथ अपनी सैन्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान द्वारा प्रगट एक समृद्ध विरासत है। वर्ष 1971 के युद्ध में उनका योगदान बैटल ऑनर शिंगो रिवर वैली और जम्मू-कश्मीर के थिएटर ऑनर द्वारा मान्य है। फ्रांसीसी सेना की टुकड़ी को 1831 में दूसरी मरीन इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाम से खड़ा किया गया था और बाद में 1901 में इसका नाम बदलकर 21वीं मरीन इन्फैंट्री रेजिमेंट कर दिया गया। इसका 120 से अधिक वर्षों का एक शानदार अभियानगत इतिहास है और इसने फ्रांसीसी सेना के सभी प्रमुख युद्धों में भाग लिया है। रेजिमेंट जल थल एवं नभ युद्ध में माहिर है और इसके पास अफ्रीका, यूगोस्लाविया, अफगानिस्तान और माली में विभिन्न अभियानगत अनुभव हैं ।

अभ्यास शक्ति संयुक्त राष्ट्र के तहत अर्ध-शहरी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है। अभ्यास शक्ति का अंतिम संस्करण 31 अक्टूबर से 13 नवंबर 2019 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान में फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया था, जिसमें अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों का अभ्यास और सत्यापन किया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

12 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

12 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.