मेष राशि: सकारात्मक सोच रखें, परिवार में मान बढ़ेगा। महामनों का आगमन कार्य प्रभावित करेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। दूसरों के मामलों में दख़ल न देवें। भवन भूमि से सम्बंधित मामले सुलझेंगे। आज आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बन सकता है।
वृषभ राशि: केरियर में नए अबसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। मनोरंजन के साथ दिन व्यतीत होगा। व्यवसायिक अवरोध दूर होंगे। प्रेम प्रसंग में विफल होंगे। आज आपका दिन शानदार रहेगा। मेहनत और लग्न से काम करेंगे। आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपके जीवन में खुशी का संचार होगा।
मिथुन राशि: आय के नए साधन स्थापित होंगे। क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी। भाइयों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। शासन प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नति प्राप्त करेंगे। खास मामलों में फैसले करना कठिन होगा। दोहरे विचारों को लेकर मन में भ्रम बना रहेगा। विवाद में पड़ने से बचें।
कर्क राशि: धार्मिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान के कार्य में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह चर्चा सार्थक होगी। ब्यवसाय में गति आयगी। वाहन सुख मिलेगा। आज राजनैतिक संपर्कों का लाभ मिल सकता है। आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने में लगाना चाहिए। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर सपरिवार जा सकते हैं।
सिंह राशि: व्यापारिक नए अनुबंध सार्थक होंगे। पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा। आस—पड़ोस के लोगों से विवाद सम्भव है। पेट से सम्बंधित पीड़ा सम्भव है। पहले से लिये गए फैसले आज आपको बेहतर फल देंगे। आज आप अपने फैसलों से संतुष्ट होंगे। अपने इष्टदेव को पूजा में लाल सिंदूर अर्पित करें।
कन्या राशि: आमदनी से अधिक खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। व्यापरिक नए सम्बंध बनेंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बोलने से पहले विचार करें। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा। इनके कारण आज आपको नए मौके मिल सकते हैं और आने वाले समय में आप प्रगति कर सकते हैं।
तुला राशि: मनचाहा कार्य मिलने से प्रसन्न रहेंगे। मातापिता से अनबन सम्भव है। पारिवारिक समस्या का निराकरण होगा। यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कुछ समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं।इन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता के साथ ही कूटनीति के दाव-पेंचों की भी ज़रूरत है। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी।
वृश्चिक राशि: दिन शुभ है। मन इच्छित कार्य पूरे होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आप की कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। किसी धर्मस्थल की सपरिवार यात्रा कर सकते हैं, व्यवसायिक यात्रा के भी योग हैं। लाभ भी होगा। आज घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके जीवन में नयी रोशनी आयेगी।
धनु राशि: व्यापार में उतार चढ़ाव चलता रहता है। निराश न हो। अपने हुनर को दिखाने का अवसर है। पूरी लगन मेहनत के साथ कार्य करें। सफलता मिलेगी। संत दर्शन सम्भव है। क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी। संपर्कों का राजनैतिक फायदा मिल सकता है। आज निचले वर्ग के लोगों से मदद मिलेगी।
मकर राशि: कार्य की अधिकता रहेगी। एक के बाद एक नए नए कार्य आते रहेंगे। मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। धैर्य धारण करें और अपने इष्ट पर भरोसा रखें। आर्थिक समृद्धि रहेगी। दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा। ऊँची जगहों पर स्थापित लोगों से मुलाकात होगी।
कुम्भ राशि: परिवार में आप की बातों को अहमियत न मिलने से दुखी रहेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव सम्भव है। आज घर के बुजुर्गों को कोई तोहफा दें। उनके आशीर्वाद से सारे काम बनते चले जायेंगे।
मीन राशि: किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न देवें। स्थिति को समझें फिर निर्णय लेवें। भाइयों से मतभेद होंगे। शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। न्याय पक्ष मज़बूत होगा। आज आपके दैनिक कामकाज में या उनको करने के तरीकों में थोड़ा बदलाव आ सकता है। कुछ लोग आपकी मेहनत का क्रेडिट खुद लेने की कोशिश करेंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment