राष्ट्रपति ने 2020 के लिए पद्म पुरस्‍कार प्रदान किये, अरुण जेटली, जॉर्ज फर्नांडीस और सुषमा स्वराज मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित

राष्ट्रपति ने 2020 के लिए पद्म पुरस्‍कार प्रदान किये, अरुण जेटली, जॉर्ज फर्नांडीस और सुषमा स्वराज मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, जॉर्ज फर्नांडीस और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बंसुरी स्वराज ने राष्ट्रपति से ये सम्मान प्राप्त किये। बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने पद्म भूषण सम्‍मान प्राप्‍त किया।

आज जिन लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया उनमें महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, गायक अदनान सामी, आई.सी.एम.आर के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ रमन गंगाखेड़कर, एयर मार्शल डॉ पद्म बंदोपाध्याय, पर्यावरणविद् हिम्मतराम भंभू, फिल्‍म अभिनेत्री कंगना रनौत और टेलीविजन तथा थिएटर कलाकार सरिता जोशी शामिल हैं।

केन्‍द्र सरकार ने 2020 में गणतंत्र दिवस की पूर्व-संध्या पर 141 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment