राष्ट्रपति ने वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 14 और 15 अप्रैल, 2023 को मनाए जा रहे वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा : “वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।“

हमारे देश के अलग अलग भागों में मनाए जाने वाले ये कृषि पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता की झलक प्रस्तुत करते हैं। ये पर्व सुख, समृद्धि और प्रगति का वह उत्सव हैं जो हमारे अन्नदाता किसानों के कठिन परिश्रम के बाद आते हैं। ये पर्व उनकी कड़ी मेहनत का सम्मान करने का अवसर भी है।

मेरी कामना है कि ये हर्षोल्लास के उत्सव हमें अपने राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने और अपने साथी नागरिकों के बीच भाईचारे की भावना मजबूत करने के लिए प्रेरित करें।

Related posts

Leave a Comment