राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के सेवारत और सेवानिवृत 84 कर्मियों को विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किये।
उन्होंने नई दिल्ली में रक्षा संस्कार समारोह में ये अलंकरण सौंपे। राष्ट्रपति ने अनुकरणीय सेवा के लिए 52 अति विशिष्ट सेवा मैडल, अति विशिष्ट सेवा मैडल के लिए एक बार, तीन उत्तम युद्ध सेवा मैडल और 28 परम विशिष्ट सेवा मैडल प्रदान किये।