राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब के अमृतसर पहुंचीं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली अमृतसर यात्रा है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया।
इस दौरे में वे हरमंदिर साहिब जी में माथा टेका और जलियांवाला बाग, श्री दुर्गियाना मंदिर और राम तीर्थ स्थल भी जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। सिक्युरिटी के सभी इंतजाम किए गए हैं और हवाई अड्डे से लेकर हरमंदिर साहब तक की सडक पर यातायात बंद कर दिया है। वहीं अमृतसर शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
