राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन की ओडिशा यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह उनका राज्य का पहला दौरा होगा। वे पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करेंगी।
राष्ट्रपति 11 नवम्बर को भुवनेश्वर के तपोबन हाई स्कूल के दौरे के बाद, छात्रों और शिक्षकों से बातचीत भी करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयदेव भवन, भुवनेश्वर से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी।