राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ सामिया सुलुहु हसन से मुलाकात की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ सामिया सुलुहु हसन से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में कल शाम भोज का आयोजन किया। उनका स्वागत करते हुए, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने तंजानिया के साथ भारत की सदियों पुरानी दोस्ती को याद किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि समान लक्ष्यों और चुनौतियों वाले वैश्विक दक्षिण के देशों के रूप में भारत और तंजानिया अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन कर रहे हैं और बहुपक्षीय संगठनों के सुधार सहित विकासशील दुनिया की प्राथमिकताओं की वकालत कर रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाया गया था।

दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि इस यात्रा के दौरान भारत-तंजानिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने से दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा।

Related posts

Leave a Comment