राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिन के दौरे पर आज गोवा पहुंची। उन्होंने पणजी में आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे शाम को राजभवन में गोवा के राज्यपाल की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर वे वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों को सनद भी वितरित करेंगी।
राष्ट्रपति कल गोवा विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी और राज्य के जनजातीय समूहों के सदस्यों से बातचीत करेंगी। वे पोरवोरिम में गोवा विधानसभा को संबोधित भी करेंगी।