राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश और समाज के उत्थान के लिए महिला सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है। आज नई दिल्ली में आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम अस्मिता को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, भारत में महिलाओं की जनसंख्या 50 प्रतिशत है और देश की विकास यात्रा में उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि एक महिला पुरुष के बिना भी रह सकती है, लड़ सकती है और दुनिया को दिखा सकती है कि वह अपने दम पर आगे बढ़ सकती है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि महिलाओं की प्रगति समाज और राष्ट्र में बहुत महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला होती है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...