राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भीमावरम में अल्‍लूरी सीताराम राजू स्‍मृति वनम का लोकार्पण किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भीमावरम में अल्‍लूरी सीताराम राजू स्‍मृति वनम का लोकार्पण किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों से स्‍वतंत्रता सेनानियों को सच्‍ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनके सिद्धांतों पर चलने और उनकी भावनाओं को आत्‍मसात करने को कहा है। राष्‍ट्रपति ने आज हैदराबाद में स्‍वतंत्रता सेनानी अल्‍लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती कार्यक्रमों के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि देश के प्रति सीताराम राजू के बलिदान के लिए देशवासी हमेशा कृतज्ञ रहेंगे। उन्‍होंने सीताराम राजू पर बनी फिल्‍म के लिए प्रसिद्ध क्रांतिकारी लेखक के गाने का भी स्‍मरण किया। उन्‍होंने कहा कि यह गाना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

राष्‍ट्रपति मुर्मु ने वर्चुअल माध्‍यम से भीमावरम में अल्‍लूरी सीताराम राजू स्‍मृति वनम का लोकार्पण किया। उन्‍होंने सीताराम राजू के जीवन पर एक एनिमेशन फिल्‍म का भी अनावरण किया। तेलंगाना के राज्‍यपाल डॉ. तमिलसाई सौंदरराजन, मुख्‍यमंत्री के. चन्‍द्रशेखर राव और केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

President Droupadi Murmu graced the closing ceremony of the 125th birth anniversary of Sri Alluri Sitarama Raju at Hyderabad. https://t.co/x8DUAwt7YI pic.twitter.com/CclpKHrg1e

— President of India (@rashtrapatibhvn) July 4, 2023

Related posts

Leave a Comment