राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह प्रसन्नता और गर्व की बात है कि कस्बों और गांवों में, यानी देश में हर जगह – बच्चे, युवा और बुजुर्ग – सभी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारे देशवासी बड़े उत्साह के साथ ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि “मैं भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर अपने सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने एक संदेश में कहा कि राष्ट्र अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और उनके सपने साकार करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि सभी को अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प मजबूत करना चाहिए।