राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन की केरल यात्रा पर हैं। वे आज राज्य की राजधानी तिरुवनन्तपुरम में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। कल शाम तिरुवनन्तपुरम हवाई अड्डे पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। आज सुबह राष्ट्रपति को तीनों सेनाओं का गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राष्ट्रपति कोलम में माता अमृताआनंदमयी मठ जाने के लिए आज तिरुवनन्तपुरम से रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तिरुवनन्तपुरम में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा और वे कुदम्बाश्री कार्यक्रम का तथा अनुसूचित जाति के विकास की परियोजना का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वे इंजीनियरिंग और डिप्लोमा की तकनीकी पुस्तकों के मलयालम अनुवाद को भी जारी करेंगी। कल राष्ट्रपति कन्याकुमारी जाएंगी और बाद में लक्षद्वीप के लिए रवाना होंगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...