राज्यसभा विशेषाधिकार समिति की आज नई दिल्ली में हुई बैठक में आम आदमी पार्टी के निलंबित सांसद राघव चड्ढा सहित सभी मामलों पर चर्चा की गई। समिति ने राघव चड्ढा से मंगलवार तक रिपोर्ट मांगी है। समिति की अगली बैठक बुधवार को होगी। राघव चड्ढा को संसद के मानसून सत्र के दौरान, दिल्ली सेवा विधेयक को प्रवर समिति को भेजने के लिए सदन में प्रस्तुत एक प्रस्ताव में कुछ सांसदों का नाम उनकी सहमति के बिना शामिल करने के कारण राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। उच्चतम न्यायालय ने हाल में राघव राघव चड्ढा को इस मुद्दे पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ से बिना शर्त माफी मांगने को कहा था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...