राजस्‍थान के दक्षिण-पूर्व के कुछ क्षेत्रों में 3 से 4 दिनों में मॉनसून पहुंचने की संभावना

राजस्‍थान की दक्षिण-पूर्व के कुछ क्षेत्रों में अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून पहुंचने की संभावना है। जयपुर के मौसम विभाग के अनुसार कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर डिविजन के जिलों में बारिश होने की संभावना है। राज्‍य में 28 से 30 जून के दौरान दक्षिण- पूर्वी क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मानसून आने के साथ ही आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 27 – 28 जून से पूर्वी भागों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। बीकानेर और जोधपुर के जिलों में 29 जून से कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment