राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे क्वालिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

आईपीएल क्रिकेट में, राजस्थान रॉयल्स ने कल रात दूसरे क्वालिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 11 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

खिताबी मुकाबले में कल राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा।

Related posts

Leave a Comment