राजस्‍थान में 2 से 15 जनवरी तक भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डेजर्ट साइक्‍लोन-2024 का आयोजन

राजस्‍थान में 2 से 15 जनवरी तक भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डेजर्ट साइक्‍लोन-2024 का आयोजन

राजस्‍थान में दो जनवरी से 15 जनवरी तक भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डेजर्ट साइक्‍लोन-2024 आयोजित किया जाएगा। डेजर्ट साइक्लोन-2024 के तहत किए जाने वाले संयुक्‍त अभ्‍यासों का उद्देश्‍य शहरी अभियानों में श्रेष्‍ठ अभ्‍यासों को साझा और उन्‍हें सीखकर पारस्परिकता को बढ़ावा देना है।

भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात मित्रता के सशक्‍त संबंधों को साझा करते हैं। ये संबंध दोनों देशों के बीच के सदियों पुराने सांस्‍कृतिक, धार्मिक और आर्थिक आदान-प्रदान पर आधारित हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि रक्षा क्षेत्र के द्विपक्षीय सहयोग के संभावित क्षेत्रों में रक्षा उपकरण का विकास और उत्‍पादन, सशस्‍त्र बलों के संयुक्‍त अभ्‍यासों विशेषकर नौसैनिक अभ्‍यासों, सामरिक और विचारधाराओं की सूचना को साझा करना, इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर से संबंधित प्रौद्योगिकी सहयोग शामिल हैं। भारत-संयुक्त अरब अमीरात का पहला संयुक्‍त वायुसेना अभ्‍यास सितंबर 2008 में अबू धाबी के अल धफरा बेस पर आयोजित किया गया था।

Related posts

Leave a Comment