राजस्थान के बाड़मेर जिले में कल रात भारतीय वायुसेना के मिग-21 प्रशिक्षक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई। बाड़मेर के जिला कलेक्टर लोक बंदु ने बताया बाड़मेर जिले के बेटू ब्लॉक में भीमदा गांव के निकट यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय प्रशासन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर विमान में लगी आग बुझायी। भारतीय वायुसेना ने बताया कि दो सीटों का मिग-21 प्रशिक्षक विमान ने उतरलाई केंद्र से उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना ने कहा कि वह दिवंगत पायलटों के परिवार के साथ खड़ी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर.चौधरी से बात की और दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।