राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कई जगह भारी बारिश दर्ज

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां पिछले 24 घंटे में अनेक जगह भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान भीलवाड़ा में सबसे अधिक आठ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि फागी (जयपुर) में शनिवार सुबह तक पांच सेंटीमीटर बारिश हुई। कई अन्य स्थानों पर भी अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बूंदी, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, पाली और गंगानगर सहित अनेक जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Related posts

Leave a Comment