राजस्थान में कोलिहान खदान में फंसे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सभी 15 अधिकारियों को बचाया गया

राजस्थान में कोलिहान खदान में फंसे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सभी 15 अधिकारियों को बचाया गया

राजस्‍थान के नीम का थाना जिले मे कल रात से एक खदान में फंसे हिन्‍दुस्‍तान कॉपर लिमिटेड के सभी 15 कर्मियों को आज बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से एक की मृत्‍यु हो जाने की आशंका है। नीम का थाना के कलैक्‍टर शरद मेहरा ने कहा कि निकाले गए 14 कर्मियों को ईलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल में भेज दिया गया है और एक कर्मी को कम्‍पनी के अस्‍पताल में जांच के लिए भेजा गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कम्‍पनी के 15 कर्मी कल रात एक खदान में नीचे जाते समय लिफ्ट की रस्‍सी टूट जाने के कारण फंस गए थे।

घटनास्‍थल पर कई एंबुलेंस और चिकित्‍सा टीम पहुंची और रातभर बचाव अभियान चलाया गया। सभी कर्मी कोलिहान खदान में 577 मीटर की गहराई में फंस गए थे।

Related posts

Leave a Comment