राजस्‍थान के भीलवाड़ा में गोलीबारी की घटना के बाद कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए

राजस्‍थान के भीलवाड़ा में गोलीबारी की घटना के बाद कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए

राजस्‍थान के भीलवाड़ा में गोलीबारी की घटना के बाद कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्‍यवस्‍था हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस टीम सुरक्षा व्‍यवस्‍था की निगरानी के लिए तैनात है।

कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के बदला चौराहे पर कल हुई गोलीबारी में एक युवक की मृत्‍यु हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हुआ था। जिले में कल शाम सात बजे से अगले 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

Related posts

Leave a Comment