राजस्थान के जयपुर में आज शाम जी-20 के आधिकारिक सम्पर्क समूह सिविल-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत होगी। इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में 700 से अधिक प्रतिनिधि के शामिल होने की आशा है। अम्मा के नाम से जानी जाने वाली आध्यात्मिक गुरु अमृतानंदमयी देवी इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी। उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे। सिविल-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए विश्व भर के प्रतिनिधि आ रहे हैं। तीन दिन चलने वाले शिखर सम्मेलन के पांच सत्रों में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। सिविल-20 शिखर सम्मेलन नागरिक समाज संगठनों और विश्वभर के नीति निर्माताओं के साथ विस्तृत चर्चा के बाद 16 कार्य समूहों द्वारा तैयार नीति अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगा। जयपुर शहर और हवाई अड्डे पर प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...