राजधानी दिल्ली में आज से 50% क्षमता के साथ सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुल गए हैं।
दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने पश्चिम विनोद नगर में सर्वोदय विद्यालय का जायज़ा लिया और छात्राओं के साथ भी बात की। राजधानी दिल्ली में आज से 50% क्षमता के साथ सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल खुल गए हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा, मुझे खुशी है कि बच्चे फिर से स्कूल में आए हैं। आज पहला दिन है धीरे-धीरे बच्चों और अभिभावकों का भरोसा भी बढ़ेगा, बड़ी मुश्किलों से स्कूल खुले हैं तो सामान्य कक्षाएं भी धीरे-धीरे शुरू होंगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि ऐसा ही रहे और फिर से स्कूल बंद नहीं करने पड़ें।