राजधानी दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता का स्तर “गंभीर” श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 410 रिकॉर्ड किया गया।
0-50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी माना जाता है।