रक्सौल-काठमांडू सीमापार रेलवे परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का मसौदा नेपाल को सौंप दिया गया है। नेपाल से सुझाव मिलने के बाद भारत अंतिम परियोजना रिपोर्ट नेपाल सरकार को सौंपेगा। भारत का कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड इस रेल परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहा है। यह परियोजना भारतीय सीमावर्ती कस्बे रक्सौल को काठमांडू से जोडेंगी। इसके लिए नेपाल को भारत ने 8 अक्टूबर, 2021 को समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। कोंकण रेलवे की आरंभिक रिपोर्ट के साथ इस ब्रॉडगेज रेललाइन के निर्माण के लिए 32 हजार करोड रूपये की आवश्यकता होगी। इसके बनते ही नेपाल की राजधानी भारतीय रेल नेटवर्क से सीधे जुड जाएगी। भारत के सभी प्रमुख शहरों से रेल यात्रा के जरिए बिना रूके सीधे काठमांडू पहुंचा जा सकेगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...