रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू के एक दिन के दौरे पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिन के दौरे पर जम्मू पहुंच रहे हैं। वे जम्मू के गुलशन ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम द्वारा आयोजित समारोह में शहीदों के ढ़ेड़ से दो हजार परिवारों को सम्मानित करेंगे। राजनाथ सिंह करगिल विजय दिवस और आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

राजनाथ सिंह विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संबंध में त्रिकुटा नगर में पार्टी कार्यालय में जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओँ से मुलाकात करेंगे। वो राज्य की स्थिति और राजनीतिक गतिविधियों का भी जायजा लेंगे। एक माह से कुछ अधिक समय में रक्षा मंत्री का यह दूसरा जम्मू दौरा है। इससे पहले 17 जून को महाराजा गुलाब सिंह की ताजपोशी की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर जम्मू गये थे।

Related posts

Leave a Comment