रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत के रणनीतिक शक्ति के रूप में उभरने के कारण भारत के प्रति चीन के रवैये में अत्‍यधिक परिवर्तन हुआ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत के रणनीतिक शक्ति के रूप में उभरने के कारण भारत के प्रति चीन के रवैये में अत्‍यधिक परिवर्तन हुआ है। राजनाथ सिंह ने चीन सरकार नियंत्रित ग्‍लोबल टाइम्‍स में प्रकाशित हाल के लेख के संदर्भ में यह बात कही जिसमें भारत की विकास गाथा और इसकी बढती वैश्विक हैसियत की सराहना की गई है। यह लेख भारत के बारे में चीन के बदलते रवैये की पुष्टि है। लंदन में इंडिया हाऊस में स्‍वागत समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीन सरकार हमारी आर्थिक और विदेश नीतियों के साथ-साथ हमारे बदलते रणनीतिक हितों को भी स्‍वीकार कर रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत किसी को भी शत्रु के रूप में नहीं देखता लेकिन विश्‍व जानता है कि भारत और चीन के बीच संबंध फिलहाल तनावपूर्ण हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत अपने पडोसियों और पूरे विश्‍व के साथ अच्‍छे संबंध चाहता है। ग्‍लोबल टाइम्‍स को चीन का सरकारी अखबार माना जाता है।

Related posts

Leave a Comment