रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रैंट शेप्स के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले आज सलामी गारद का निरीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि बैठक में रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग के व्यापक मुद्दों पर चर्चा की आशा है। राजनाथ सिंह ने लंदन के टेविस्टॉक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजनाथ सिंह ब्रिटेन की दो दिन की यात्रा पर हैं। वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मंत्री डेविड केमरॉन के साथ मुलाकात कर सकते हैं। वे ब्रिटेन के रक्षा उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रमुखों से भी बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्री लंदन में भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे।