रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना अड्डे पर भारत ड्रोन शक्ति 2023 का उद्घाटन किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना अड्डे पर भारत ड्रोन शक्ति 2023 का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित भारतीय वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर भारत ड्रोन शक्ति – 2023 का उद्घाटन किया। भारतीय वायु सेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह औपचारिक रूप से सी-295 परिवहन विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल करेंगे। इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हैं।

इस आयोजन में 75 से अधिक ड्रोन स्टार्ट-अप और कॉरपोरेट्स संस्‍थाओं की सक्रिय भागीदारी हो रही है। भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम में केंद्र सरकार, राज्य विभागों, सार्वजनिक और निजी उद्योगों, सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और मित्र देशों के प्रतिनिधियों सहित लगभग पांच हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारत ड्रोन शक्ति 2030 तक वैश्विक ड्रोन केन्‍द्र बनने की भारत की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देगा। कुल 56 एयरबस सी-295 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किए जाएंगे है। इन विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने से मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment