भारत और मिस्र ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया, यूक्रेन संघर्ष और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर बातचीत की

भारत और मिस्र ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया, यूक्रेन संघर्ष और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर बातचीत की

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कल मिस्र में भारतीय समुदाय से राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने और इस क्षेत्र में भारत की छवि बनाए रखने के लिए भारतवंशियों का आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्री ने उन्हें पारंपरिक रूप से मज़बूत संबंधों को आगे बढ़ाने तथा व्यापार और निवेश, संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में नए अवसर उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत में जारी रचनात्मक परिवर्तनों के बारे में भी बातचीत की।

इससे पहले डॉक्टर जयशंकर ने क़ाहिरा में मिस्र के विदेश मंत्री सामेह शौकरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया तथा यूक्रेन संघर्ष और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को लेकर बातचीत की। डॉक्टर जयशंकर सामेह शौकरी के निमंत्रण पर मिस्र की दो दिन की यात्रा पर थे।

मिस्र के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत और मिस्र के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग में तेज़ी आई है और दोनों देश नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार, पर्यटन और संपर्क क्षेत्र में नए अवसर तलाश करेंगे।

विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि सामेह शौकरी के साथ रचनात्मक बैठक से दोनों देशों के गहरे संबंधों का पता चलता है।

Related posts

Leave a Comment