Categories: News-Headlines

योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के लोनार स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान में योग महोत्सव-2026 का आयोजन किया। इस आयोजन ने त्रिकोणासन करने वाले सबसे बड़े समूह के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

लगभग 5,000 प्रतिभागियों ने प्रातःकाल कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का अभ्यास करने के लिए एकत्र होकर ऐतिहासिक शहर लोनार को सामूहिक कल्याण के एक जीवंत केंद्र में परिवर्तित कर दिया। इस व्यापक भागीदारी ने एकता, स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में योग की बढ़ती वैश्विक स्वीकृति को उजागर किया।

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने इस आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 75 दिन शेष रहने की एक सशक्त शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लोनार क्षेत्र में इस आयोजन का होना समग्र स्वास्थ्य और सद्भाव की दिशा में एक व्यापक वैश्विक जागरूकता का प्रतीक है। योग के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह अभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और भावनात्मक संतुलन को निरंतर बढ़ावा देता है।

रिकॉर्ड तोड़ त्रिकोणासन प्रदर्शन के महत्व का उल्लेख करते हुए, प्रतापराव जाधव ने कहा कि यह उपलब्धि योग में निहित सामूहिक भागीदारी और साझा कल्याण की भावना को दर्शाती है। उन्होंने आयुष आहार के महत्व को भी रेखांकित किया और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में बाजरा, रागी, नारियल तेल और औषधीय मसालों जैसे पारंपरिक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों की भूमिका पर बल दिया।

सभा को संबोधित करते हुए, आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दास ने योग को विश्व के लिए भारत के सबसे मूल्यवान योगदानों में से एक बताते हुए कहा कि यह जीवन जीने का एक ऐसा तरीका है जो मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देता है।

इस कार्यक्रम में एमडीएनआईवाई के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) काशीनाथ समागंडी के नेतृत्व में कॉमन योगा प्रोटोकॉल का लाइव प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। सत्र में योगासन, प्राणायाम और ध्यान शामिल थे, जिससे प्रतिभागियों को योग के व्यापक लाभों का अनुभव करने का अवसर मिला।

योग महोत्सव-2026 में आयुष मंत्रालय की कई प्रमुख पहलों को भी प्रदर्शित किया गया, जिनमें “हवाई यात्रा के लिए योग” प्रोटोकॉल, “गैर-संक्रामक रोगों के लिए 10 योग प्रोटोकॉल” और दैनिक जीवन में योग को एकीकृत करने के उद्देश्य से शुरू किया गये योग जैसे 365 अभियान शामिल हैं। 14 दिनों के निःशुल्क निर्देशित योग अभ्यास की सुविधा प्रदान करने वाली टोल-फ्री हेल्पलाइन (1800-315-7008) को भी प्रमुखता से दिखाया गया।

इस कार्यक्रम के साथ ही 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

पिछले ग्यारह संस्करणों में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सबसे बड़े वैश्विक आंदोलनों में से एक के रूप में उभरा है, जिसमें हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी बढ़ रही है। आगामी 12वें संस्करण में गैर-संक्रामक रोगों से निपटने, वृद्धावस्था स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित उभरती प्रौद्योगिकियों को योग के साथ एकीकृत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय ने जन भागीदारी के माध्यम से योग को एक जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले देश भर में और विश्व स्तर पर व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

1 hour ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

3 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

5 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

5 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.