Categories: News-Headlines

अमरीका और ईरान दो सप्ताह के लिए युद्धविराम और होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन पर हुए सहमत

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन जारी रखने की अनुमति देता है, तो वे अमरीका और ईरान के बीच प्रस्तावित दो सप्ताह के युद्धविराम के लिए सहमत हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय युद्धविराम पर सहमत होना चाहिए। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अमरीका अपने सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है और संघर्ष सुलझने के करीब है।

इससे पहले, कल रात राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य समझौते को पूरा न करने पर ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की धमकी दी थी। उन्होंने इसके लिए आज सुबह 5:30 बजे तक का समय निर्धारित किया था।

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद कर दिए जाते हैं, तो वह युद्धविराम के लिए सहमत है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह की अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन संभव होगा। इस बीच, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि अमरीका ने ईरान की 10 सूत्रीय योजना को स्वीकार कर लिया है।

इस बीच, दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। शेयर बाजारों में भी उछाल आया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर से नीचे गिर गई, करीब 16 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।

मीडिया खबरों के अनुसार, अमरीकी प्रशासन अब ईरान के साथ सीधी बातचीत की तैयारी कर रहा है। अमरीका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वैंस द्वारा किए जाने की उम्‍मीद है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने स्वीकार किया कि आमने-सामने की बातचीत के लिए चर्चा चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम घोषणा राष्ट्रपति या व्हाइट हाउस की ओर से की जाएगी।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

3 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

5 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

7 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

7 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.