यूरोपीय केन्द्रीय बैंक-ई.सी.बी. ने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए 11 वर्ष से भी अधिक समय में पहली बार ब्याज दरें बढाई हैं। 19 देशों के केन्द्रीय बैंक ने कल ब्याज दरों में शून्य दशमलव पांच प्रतिशत यानी पचास आधार अंक की बढोतरी की।
ई.सी.बी. ने एक बयान में कहा कि संचालन परिषद ने पहले नीतिगत ब्याज दर में संशोधन का कदम उठाने का फैसला किया है।
वर्ष 2008 के आर्थिक संकट के बाद से ई.सी.बी. ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों में कटौती शुरू की थी। महामारी के दौरान ब्याज दरें शून्य दशमलव पांच प्रतिशत के न्यूनतम स्तर पर थीं।