यूरोपियन इन्‍वेस्‍टमेट बैंक ने उत्‍तर प्रदेश में आगामी गोरखपुर मेट्रो लाइट प्रोजेक्‍ट में शामिल होने में रूचि प्रकट की

यूरोपियन इन्‍वेस्‍टमेट बैंक ने उत्‍तर प्रदेश में आगामी गोरखपुर मेट्रो लाइट प्रोजेक्‍ट में शामिल होने में रूचि प्रकट की है। यूरोपियन इन्‍वेस्‍टमेट बैंक के उपाध्‍यक्ष श्री क्रिश्चियन कैटल थॉम्‍सन ने कल अपनी टीम के सदस्‍यों के साथ आगरा मेट्रो परियोजना का दौरा किया ताकि परियोजना कार्य की गति और गुणवत्‍ता का अध्‍ययन किया जा सके।

भारत में यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक की सहायता से लागू की जा रही रेल परियोजनाओं में आगरा छठी शहरी मेट्रो परियोजना है। ई.आई.बी. ने मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए कुल तीन अरब यूरो से अधिक का वायदा किया है। इसमें से दो अरब यूरो लागत की परियोजनाओं पर हस्‍ताक्षर किए जा चुके हैं। यूरोपियन इन्‍वेस्टमेंट बैंक आगरा मेट्रो परियोजना के लिए 45 करोड यूरो का निवेश कर रहा है। यह राशि भारत सरकार के माध्‍यम से यू.पी.एम.आर.सी. को बजटीय संसाधनों के रूप में उपलबध कराई जाएगी।

Related posts

Leave a Comment