भारतीय नौसेना और हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने 24 फरवरी 2022 को नवल इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिकल टेक्नोलॉजी, कोच्चि और एचएएल प्रबंधन अकादमी, बेंगलुरु के बीच फैकल्टी आदान-प्रदान कार्यक्रम में सहायता प्रदान करने के लिए ‘म्यूचुअल एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ (रुचि की परस्पर अभिव्यक्ति) पर हस्ताक्षर किए। इस जुड़ाव का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को प्रमुख कौशल के विकास की सुविधा प्रदान करना और उन्हें अल्पकालिक, दीर्घकालिक और कैप्सूल पाठ्यक्रमों, अतिथि व्याख्यान, कार्यशालाओं और सम्मेलनों के संचालन के माध्यम से नवीनतम विमानन प्रौद्योगिकियों और रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) प्रबंधन को अपनाने में मदद करना है। रुचि की परस्पर अभिव्यक्ति पर आरएडीएम दीपक बंसल, वीएसएम, असिस्टेंट चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (एयर मैटेरियल) तथा डॉ जी. श्रीकांत शर्मा, महाप्रबंधक और प्रमुख एचएएल प्रबंधन अकादमी ने एचएएल की तीसरी शीर्ष स्तरीय बैठक के दौरान हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर वीएडीएम रवनीत सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम, उप प्रमुख नौसेना स्टाफ और एमएस वेलपरी, निदेशक (संचालन), एचएएल भी उपस्थित थे। दोनों संस्थान के कर्मचारियों और प्रशिक्षिकों को इस आदान-प्रदान के माध्यम से व्यापक लाभ होगा।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...