प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए किसी भी तरह के शांति प्रयास को भारत का समर्थन देने का संदेश दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ कल टेलीफोन पर बातचीत में, प्रधानमंत्री ने युद्ध से प्रभावित नागरिक आबादी के लिए मानवीय सहायता मुहैय्या कराने की भारत की प्रतिबद्धता जारी रखने का आश्वासन दिया। यूक्रेन में हिंसा तत्काल रोकने की बात दोहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से अपने मतभेदों का स्थायी समाधान खोजने का प्रयास करना चाहिए। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के अवसरों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे उन भारतीय छात्रों की पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था करें, जिन्हें इस साल की शुरुआत में यूक्रेन से वापस आना पड़ा था। वलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भारत को जी-20 अध्यक्षता के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...