यूएई ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन से अनुमोदित वैक्‍सीन से टीकाकृत लोगों के लिए देश में प्रवेश पर प्रतिबंध हटाए

यूएई ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन से अनुमोदित वैक्‍सीन से टीकाकृत लोगों के लिए देश में प्रवेश पर प्रतिबंध हटाए

संयुक्‍त अरब अमारात- यूएई ने आज कहा कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन से अनुमोदित वैक्‍सीन से पूरी तरह टीकाकृत लोगों के लिए देश में प्रवेश पर प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। भारत के निवासी 12 सितम्‍बर से संयुक्‍त अरब अमारात के लिए उड़ान भर सकेंगे।

पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्‍बिया, कॉन्‍गो लोकतांत्रिक गणराज्‍य, युगांडा, सि‍एरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और अफगानिस्‍तान के निवासी भी 12 सितम्‍बर से यूएई के लिए उड़ान भर सकेंगे।

दुबई में पहली अक्‍टूबर से विश्‍व मेला शुरू हो रहा है। महामारी के कारण वर्षभर की देरी के बाद इसकी तैयारी हो रही है। यूएई क्षेत्रीय कारोबार और पर्यटन का केन्‍द्र है जो अर्थव्‍यवस्‍था को प्रोत्‍साहन देने के लिए विश्‍व मेले-एक्‍सपो 2020 को आशा से देख रहा है।

Related posts

Leave a Comment