रेलवे ने यात्री खंड की राजस्व आमदनी में 73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 तक यात्री खंड में कुल आय पिछले साल के करीब 31 हजार करोड़ रुपये की तुलना में 54 हजार 733 करोड़ रुपये है। इसी अवधि के दौरान यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान छह हजार 181 लाख की तुलना में छह हजार 590 लाख है।
मंत्रालय ने कहा कि अनारक्षित यात्री खंड में भी राजस्व आय में 361 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। राजस्व आय पिछले वर्ष के दो हजार 555 करोड़ रुपये की तुलना में 11 हजार 788 करोड़ रुपये से अधिक है।