यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई

यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में आज सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.02 मीटर दर्ज किया। जलभराव की स्थिति के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण लाल किला का इलाका भी प्रभावित है।

दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उप राज्यपाल वीके सक्सेना से यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने को लेकर बात की।

Related posts

Leave a Comment