मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में जाने की भी संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों में मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मॉनसून के ओडिसा, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में पहुंचने की संभावना जताई