मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र के विदर्भ और मुम्‍बई क्षेत्र मे कल से तेज बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र के विदर्भ और मुम्‍बई क्षेत्र मे कल से तेज बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की

महाराष्‍ट्र के विदर्भ और मुम्‍बई क्षेत्रों में कल से मूसलाधार बारिश की आशंका है। क्षेत्रीय मौसम केन्‍द्र की वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. शुभांगी भूते ने कहा कि बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात की स्थिति बन रही है। उसके और तीव्र होने पर महाराष्‍ट्र में 20 सितम्‍बर से तेज बारिश हो सकती है। पहले विदर्भ क्षेत्र में वर्षा होगी। पूर्व से पश्चिम तक राज्‍य के पूरे उत्‍तरी क्षेत्र में इसका असर रहेगा लेकिन एक-दो जगहों पर बहुत तेज वर्षा हो सकती है। उत्‍तरी महाराष्‍ट्र के बाद तटीय जिलों पालघर, ठाणे और मुम्‍बई में बरसात होगी।

Related posts

Leave a Comment