मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के कई भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, विदर्भ और झारखंड के कई हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ तेज हवाऐं चलेंगी। अगले दो दिन के दौरान तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
इस बीच अगले दो दिन के दौरान केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कई भागों में गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी।