बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बना गहरा दबाव पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ कर चेन्नई से लगभग 390 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के चेन्नई, कांचीपुरम, रानीपेट, चेंगलपेट, विल्लुपुरम और कुड्डालोर जिलों में आज तेज बारिश होने की संभावना है।
चक्रवात मिचौंग के कारण भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए मद्रास विश्वविद्यालय ने सोमवार को होने वाली स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक डिग्री परीक्षा स्थगित कर दी है।