मौसम विभाग ने पश्चिम हिमाचल क्षेत्र और निकटवर्ती उत्‍तर पश्चिमी इलाकों में गरज के साथ वर्षा होने और बारिश होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने पश्चिम हिमाचल क्षेत्र और निकटवर्ती उत्‍तर पश्चिमी इलाकों में, अगले पांच दिन तक, गरज के साथ वर्षा होने और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तरखंड में तीस मार्च तक वर्षा के साथ कुछ स्‍थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

अगले दो दिन, इन क्षेत्रों में अधिक वर्षा के साथ ओले पडने और गरज के साथ वर्षा होने तथा बिजली गिरने की संभावना है। अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्‍ड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हिमालय की तलहटी वाले इलाकों में तीस मार्च तक मध्‍यम वर्षा के साथ कुछ स्‍थानों पर गरज के साथ वर्षा और बिजली गिर सकती है।

इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्‍ली मे आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान दिन के समय लगभग 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की आशा है। समाचार कक्ष से सरफिरोजी।

Related posts

Leave a Comment