मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखण्‍ड और बिहार में आज भी भीषण लू जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखण्‍ड और बिहार में आज भी भीषण लू जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज भी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भीषण लू जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग का कहना है कि इसी प्रकार की स्थिति शुक्रवार तक भारत के दक्षिणी हिस्‍सों में बने रहने की संभावना है।

अगले पांच दिनों के दौरान महाराष्‍ट्र, रायलसीमा, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तथा रविवार तक मध्‍य भारत में लू की स्थिति बने रहने की आशंका है। गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, उत्‍तरी ओडिशा और रायलसीमा में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों तक तटीय कर्नाटक, केरल और माही में गर्म और नम मौसम जारी रहेगा। पूर्वोत्‍तर भारत में आज आंधी-तूफान तेज बारिश होने की आशंका है।

Related posts

Leave a Comment